बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आज (30 अप्रैल) की सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर ट्वीट किया। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा – “वो चले गए.. ऋषि कपूर… वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।”
T 3517 – He’s GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
I am destroyed !— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर मुंबई के एच एन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लगभग एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद अभिनेता पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे।
ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में एक साल तक इलाज करवाया और लगभग एक साल तक कैंसर से जूझने के बाद मुंबई लौट आए। वापसी के बाद, उन्होंने ट्वीट किया था – “बैक होम, 11 महीने 11 दिन! आप सभी का धन्यवाद!”
इस साल फरवरी में भी ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसे लेकर उन्होंने कहा था, “मुझे इंफेक्शन हुआ था और उसका इलाज चल रहा है। कोई घबराने की बात नहीं है। शायद प्रदूषण की वजह से मुझे इंफेक्शन हो गया।
पिछले दिनों कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने वालों पर ऋषि कपूर भड़क गए थे। उन्होंने ट्वीट किया था कि किसी भी सामाजिक स्थिति व विश्वास से ताल्लुक रखने वाले सभी भाई बहनों से एक अपील है।”
कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या भड़कावे का सहारा न लें। डॉक्टर्स, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस इत्यादि अपनी जान जोखिम में डालकर आपकी जान बचा रहे हैं। हमें साथ में मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जीतना होगा। जय हिंद!