बिना बिजली की वाशिंग मशीन, कम पानी में भी चमकाएगी कपड़े

Drumi Washing Machine

Share Now

यदि आपको भी लगता है कि आपकी वाशिंग मशीन में ज्यादा बिजली खर्च हो रही है और पानी भी अधिक बर्बाद हो रहा है तो आपके लिए एक छोटी-सी बिना बिजली की वाशिंग मशीन अमेरीकी बाजार में आ गई है जो बिना बिजली सिर्फ दस लीटर पानी में आपके कपड़ों को चमकाएगी। इस मशीन का नाम Drumi है जिसे Yirego नाम की एक अमेरिकी कंपनी ने तैयार किया है।

आपको ये भी बता दें कि यह कंपनी बिना बिजली की ही डिवाइसें ही तैयार करती है। इस बिना बिजली की वाशिंग मशीन का वजन ६.८० किलो और ऊंचाई २२ इंच है। इस मशीन में कपड़े ५-६ कपड़े सिर्फ ५ मिनट में साफ किए जा सकते हैं। इसके लिए केवल १० लीटर पानी और थोड़े-से डिटर्जेंट पाउडर की आवश्यकता होगी।

Paddle Drumi Washing Machine
Paddle Drumi Washing Machine

मशीन में एक पैडल दिया गया है जिसको पैर से चलाकर कपड़े साफ किए जा सकेंगे। इसके साथ ही इसे आप कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। वैसे इस मशीन को २०१४ में ही तैयार किया गया था लेकिन अब इसे कई सारे बदलावों के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत $२२९ यानी करीब १४८९५ रुपये है। यद्धपि यह मशीन अभी अमेरिका में अमेजॉन और कंपनी की साइट से खरीदी जा सकती है।

भारत में यह मशीन कब आएगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। जैसे ही ये मशीन भारत के बाजार में आएगी आपको तुरंत ही अवगत कराया जायेगा।

14 thoughts on “बिना बिजली की वाशिंग मशीन, कम पानी में भी चमकाएगी कपड़े”

  1. Законы нашей страны постоянно меняются, в них вносятся различные поправки, призванные делать жизнь людей лучше и комфортней. Обычно люди мало интересуются ими, до тех пор, пока не попадут в трудную ситуацию. Самостоятельно отстаивать свои права – идея не очень хорошая, так как вряд ли в таком случае можно рассчитывать на победу.

  2. Ейск – это город на юге России, курорт, расположенный на Ейской косе. В нем вас ждет не только отличный климат, но и множество санаториев, которые помогут избавиться от различных заболеваний. С жильем проблем тоже не будет – множество гостиниц предлагают поселиться в своих комфортных номерах.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *