ब्रह्मांड के गुरु बृहस्पति पहुंचे अपने शत्रु के घर में, ये राश‌ियां होंगी प्रभावित

jupiter

Share Now

ब्रह्मांड के गुरु बृहस्पति देवताओं के गुरु माने जाने वालों ने १२ साल बाद अपना स्‍थान परिवर्तन क‌िया है। शुक्र दैत्यों के गुरु हैं। इस लिहाज से बृहस्पति अपने शत्रुओं की राशि में आ गए हैं।

जान‌िए राश‌‌ियों पर असर। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बृहस्पति सबसे मजबूत और विशाल गृह है। यह बुधवार को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में आए हैं। ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार तुला राशि का स्वामी शुक्र है जो कि बृहस्पति ग्रह का शत्रु है।

गुरु के सूर्य चंद्रमा व मंगल मित्र हैं। जबकि बुध-शुक्र शत्रु व शनि सम हैं। गुरु कर्क राशि पर उच्च व मकर राशि पर नीच प्रभाव डालता है। २७ सितम्बर २००५ को भी इसी तरह बृहस्पति ने तुला राशि पर प्रवेश किया था। उसके बाद १२ साल बाद बुधवार को इस संयोग की पुनरावृत्ति हुई। इस राशि पर गुरु ११ अक्तूबर २०१८ तक रहेंगे।

  • मेष- शिक्षा में सफलता, साझेदारी में लाभ, पदोन्नति, विवाह का योग
  • वृष- शत्रु भय, उदर रोग, मानसिक तनाव
  • मिथुन-लाभ, उन्नति होगी
  • कर्क- संसाधनों में वृद्धि, भूमि भवन का लाभ
  • सिंह- आकस्मिक धन का व्यय, शारिरिक कष्ट
  • कन्या-नवीन कार्य योजना बनेगी, संतान का सुख, धार्मिक कार्य में रुचि
  • तुला- बंधु वर्ग से विरोध, खर्च बढ़ेगा, ज्ञान की वृद्धि
  • वृश्चिक-खर्चा बढ़ेगा, खानपान में सावधानी, भूमि लाभ, मान सम्मान में वृद्धि
  • धनु-वाहन सुख, विद्या में सफलता, विवाह का योग
  • मकर-तनाव बढ़ेगा, स्वास्थ्य कष्ट, धन हानि, कार्य स्थल पर परेशानी
  • कुंभ-शुभ फल प्राप्ति, छात्रों को कॅरियर में सफलता, संतान पक्ष से प्रसन्नता, विवाह का योग
  • मीन-ऋण व रोग का भय, विदेश यात्रा का योग, माता-पिता के स्वास्थ्य का कष्ट

35 thoughts on “ब्रह्मांड के गुरु बृहस्पति पहुंचे अपने शत्रु के घर में, ये राश‌ियां होंगी प्रभावित”

Leave a Reply to instagram beğeni Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *