नवरात्रि २०१७: इन चीजों से करें नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा, करें कामना सिद्धि

Share Now

नवरात्रि २०१७: कृष्ण पक्ष यानि पितृ पक्ष के जाते ही अश्विन शुक्ल प्रथम दिन से नवरात्र आरंभ हो जाते है। इस वर्ष नवरात्रि २१ सितंबर २०१७ से शुरू हो रहे है। इन नौ दिनों में अगर आप इन चीजों से मां जगदंबा की पूजा करेंगे तो कामना सिद्धि होगी। जिसमें मां भगवती की पूजा पाठ के साथ सिद्धि साधना होती है।

गाय का घी
गाय का घी

नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा को गौ घृत से षोडशौपचार पूजा कर गौ धृत अपर्ण करें। इससे आरोग्य लाभ होता है।

शक्कर
शक्कर

द्वितीया तिथि को शक्कर का भोग उसे दान करें। शक्कर का दान दीर्घायु कारक होता है।

दूध
दूध

तृतीया तिथि को दूध की प्रधानता होती है। पूजन में दूध का उपयोग कर उसे ब्राह्मण को दान करें। दूध का दान दुखों से मुक्ति का परम साधन होता है।

मॉलपुआ
मॉलपुआ

चतुर्थी तिथि को मालपुआ का नैवेद्य अर्पण करें। सुयोग्य ब्राह्मण को दान करें। इससे बुद्धि का विकास होता है। निर्णय शक्ति में असाधारण विकास होता है।

केला
केला

पंचमी तिथि को केले का नैवेद्य चढ़ावें प्रसाद ब्राह्मण को दान करें। इससे बुद्धि का विकास होता है। निर्णय शक्ति में असाधारण विकास होता है।

शहद
शहद

षष्ठी तिथि को मधु का विशेष महत्व है। मधु से पूजन कर ब्राह्मण को दान करने से स्वरूप में आकर्षण का उदय होता है और सुंदरता में वृद्धि होती है।

गुड़
गुड़

सप्तमी तिथि को गुड़ का नैवद्य अर्पण ब्राह्मण को करना शोक मुक्ति का कारक है। गुड़ दान से आकस्मिक विपत्ति से रक्षा होती है।

नारियल
नारियल

अष्टमी तिथि को नारियल का भोग लगाना और नारियल का दान करना संताप रक्षक है। किसी भी प्रकार की पीड़ा का शमन होता है।

धान का लावा
धान का लावा

नवमी तिथि को धान के लावा से पूजा करना चाहिए। धान के दान करने से लोक परलोक का सुख प्राप्त होता है। दशम तिथि को काले तिल का नैवेद्य का अर्पण का दान करने से परलोक का भय नहीं होता है।

4 thoughts on “नवरात्रि २०१७: इन चीजों से करें नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा, करें कामना सिद्धि”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *