लंबे समय से बीमार ऐश्वर्या के पिता का मुंबई में निधन

लंबे समय से बीमार ऐश्वर्या के पिता का मुंबई में निधन

Share Now

लंबे समय से बीमार ऐश्वर्या के पिता का मुंबई में निधन

लंबे समय से बीमार ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का शनिवार १८ मार्च शाम को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। ऐश्वर्या के पिता को कैंसर था। उनकी तबीयत इस साल जनवरी से खराब होने के कारण उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐश्वर्या भी तब से अपनी छुट्टियां बीच में छोड़कर इंडिया आ गई थीं। ऐश्वर्या अपने सभी काम छोड़कर हर वक्त अस्पताल में मौजूद रहती थीं।

अभिषेक को भी जब समय मिलता था वे अस्पताल पहुंच जाते थे। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन क्रिटिकल कंडीशन के बाद वेंटीलेटर पर रखा गया था। शनिवार रात करीब ८:३० बजे ऐश्वर्या राय के पापा कृष्णराज राय का अंतिम संस्कार विले पार्ले सेवा संस्थान श्मशान भूमि में किया गया।

ऐश्वर्या के ससुराल यानी बच्चन फैमिली के अलावा, रणबीर कपूर, रणधीर कपूर, शाहरुख खान, फरहान अख्तर, आशुतोष गोवारिकर और संजय लीला भंसाली सहित बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां कृष्णराज को अंतिम विदाई देने पहुंचे।अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी को भी लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया था। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज पहले कैंसर से पीड़ित रह चुके हैं और दोबारा उसी के लक्षण आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।

2 thoughts on “लंबे समय से बीमार ऐश्वर्या के पिता का मुंबई में निधन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *