पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में, शनिवार तक जारी रहेगी कोहरा और ठंड

up cold and fog

Share Now

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कहर से जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। कोहरे से जल्द राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में शीत लहर चलने की संभावना जताई है।

आज दिल्ली में छह उड़ानें और २१ ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। यूपी के शामली जिले में ठंड से एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है। कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर में कार व स्कूटर चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सन २०१३ के बाद मंगलवार को सबसे कम अधिकतम तापमान १७.७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया है कि ६ जनवरी तक कोहरा और ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। सुबह १० बजे तक दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। उसके बाद हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद फिर कोहरा छाने लगा। सुबह ८:३० बजे दृश्यता 300 मीटर रह गई थी। दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी लोगों को मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ा।

इस कोहरे के कारण दृश्यता घटकर २०० मीटर रह गई। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा जहां का तापमान २.७ डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि हरियाणा का सिरसा सबसे ठंडा रहा, जहां का तापमान ४.८ डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान ५.७ डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य में कोहरे का प्रकोप जारी है। वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, बरेली, आगरा और मेरठ में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है। लद्दाख क्षेत्र में लेह सबसे ज्यादा ठंडा रहा और वहां का न्यूनतम तापमान मंगलवार को माइनस १४.७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्कीइंग के लिए मशहूर गुलमर्ग में तापमान माइनस ६ डिग्री रहा। उधर हिमाचल के रोहतांग में ८ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसके अलावा पांगी, कोकसर और भरमौर में ताजा बर्फबारी हुई है।

7 thoughts on “पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में, शनिवार तक जारी रहेगी कोहरा और ठंड”

  1. I have been surfing online more than three hours these days, yet I never found any interesting article like yours. It’s pretty worth enough for me. In my opinion, if all site owners and bloggers made just right content as you did, the internet might be much more useful than ever before.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *