जेटली ने कहा – नरेंद्र मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने आतंकी संगठनों का किया था इस्तेमाल

जेटली ने कहा

Share Now

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस गुजरात में अनोखा प्रचार अभियान चलाते हुए विकास का मजाक उड़ा रही है। और वह जातिवाद का जहर फैला रही है। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीएसटी वाले बयान को भी निशाना बनाया। अरुण जेटली ने कहा कि गुजरात में पिछले तीन चुनावों के दौरान कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि गुजरात के २००७ और २०१२ के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने पूरी सरकारी मशीनरी झोंक दी। और सीबीआई का दुरुपयोग किया तथा आतंकवादियों के रूप में राष्ट्रविरोधी तत्वों का इस्तेमाल किया। लेकिन इस बार मैं देख रहा हूं कि स्थिति बिल्कुल अनोखी है।

जेटली ने कहा कि पहली बार न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में एक राजनीतिक दल विकास को बुरा बताते हुए प्रचार कर रहा है। विकास और जीएसटी का मजाक उड़ाने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष को इन विषयों की जानकारी ही नहीं है। कांग्रेस के प्रचार अभियान में “विकास गंडो थायो छे (विकास पागल हो गया है)” का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि विकास गरीबी से लड़ता है।

विकास पिछड़ेपन से लड़ता है लेकिन वह इसका मजाक उड़ा रहे हैं। जब यह कुछ काम नहीं कर रहा है तो आप विकास की राजनीतिक रोकने के लिए जातिवाद का जहर फैलाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश के जिन अन्य राज्यों में जातिवाद का जहर फैलाया गया है, वह अब विकास से काफी पीछे जा चुका है।

उनका इशारा हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकुर जैसे जातिवादी नेताओं के साथ गठबंधन करने की कांग्रेस की कोशिश की ओर था। गुजरात चुनाव के प्रभारी ने कहा कि जातिगत आधार पर राज्य को बांटने की कोशिश करने का खेल अत्यंत खतरनाक है।

10 thoughts on “जेटली ने कहा – नरेंद्र मोदी को हराने के लिए कांग्रेस ने आतंकी संगठनों का किया था इस्तेमाल”

Leave a Reply to duricef 500 mg cost Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *