बिग बी अपने बर्थडे से तीन दिन पहले एक बेटी की डिमांड से हुए भावुक

Kaun Banega Karodpati Big B

Share Now

बॉलीवुड के मेगास्टार बिग बी अमिताभ बच्चन का तीन दिन बाद यानी ११ अक्टूबर को जन्मदिन है। इससे पहले कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर एक बेटी ने अपने पिता से ऐसा गिफ्ट मांगा जो आज तक किसी ने नहीं मांगा होगा। अमिताभ भी अपनी बेटी श्वेता बच्चन से बहुत प्यार करते हैं। इतने बड़े मंच पर अपने सामने एक बेटी की ये बात सुनकर अमिताभ भी भावुक हो गए। कल के एपिसोड में १०वीं पास मीनाक्षी जैन पचास लाख रुपए जीतकर गईं।

मीनाक्षी इस मंच पर अपने पिता को ये दिखाने आई थीं कि वह भी कुछ कर सकती हैं। मीनाक्षी छ: बहनें और एक भाई हैं। शो में उन्होंने अपने पिता से कहा कि हम छ: बहनों को मुखाग्नि देने का अधिकार दिया जाए। अमिताभ मीनक्षी के सरल स्वभाव और आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हुए। मीनाक्षी जैन मुंबई की रहने वाली हैं और गूगल की तरह ज्ञान हासिल करना चाहती हैं।

मीनाक्षी की बहनें भी उन्हें गूगल कहकर पुकारती हैं। शो में मिले पैसों से मीनाक्षी सबसे पहले अपने पिता के लिए एक कार खरीदेंगी। शो के बाद मीनाक्षी और ‌उनके पिता काफी भावुक थे। मीनाक्षी का कहना है कि वो गूगल की तरह ज्ञानवान बनना चाहती हैं। उनकी पांच बहनें उन्हें गूगल कहकर पुकारती हैं। मीनाक्षी से पूछे गए सबाल कुछ आसान भी नहीं थे। लेकिन उनके ज्ञान के आगे किसी की ना चली।

पचास लाख के प्रश्न का जवाब देने में उन्होंने एक सेकंड की भी देरी नहीं की। आगे देखिये उनसे क्या सवाल पूछे गए थे।

तीन लाख बीस हजार के लिए पूछे गए सवाल ये थे –

सवालः इनमें से कौन-सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर नहीं बहती है? जवाबः नर्मदा

सवालः मुंबई और गोवा के बीच 2017 में शुरू की गई सुपरफास्ट ट्रेन का नाम क्या है? जवाबः तेजस एक्सप्रेस

सवालः इनमें से किस भारतीय खिलाड़ी की पत्नी बास्केटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं? जवाबः ईशांत शर्मा

सवालः “क्विट इंडिया” यानी भारत छोड़ो के नारे का ईजाद इनमें से किस स्वतंत्रता सेनानी ने किया था? जवाबः युसूफ मेहरअली (पचास लाख रुपए का सवाल)

१८६९में, जमशेद जी नुसरवानजी टाटा ने किस टेक्सटाइल मिल की शुरुआत की थी?
ऑप्शनः एम्प्रेस मिल, एलेक्जेंड्रा मिल, लैंकाशायर मिल या विक्टोरिया मिल
परन्तु उन्होंने यहां क्विट कर लिया, क्योंकि वह इसका उत्तर नहीं जानती थीं।
सही जवाब था: अलेक्जेंड्रा मिल

30 thoughts on “बिग बी अपने बर्थडे से तीन दिन पहले एक बेटी की डिमांड से हुए भावुक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *