लालू ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने पर अमित शाह हुए थे तड़ीपार

laloo said

Share Now

लालू ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने पर अमित शाह हुए थे तड़ीपार

लालू ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने पर अमित शाह हुए थे तड़ीपार। मंगलवार ११ जुलाई को नीतीश कुमार की ओर से लालू पर उठाये गए सवालों पर लालू यादव ने तीखा वार किया। टीवी और मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में लालू यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश को बीजेपी सपने दिखा रही है। वहीं तेजस्वी यादव के पद छोड़ने पर लालू ने कहा कि पद छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। उस समय तेजस्वी नाबालिक थे। हम हर चीज का जवाब देने को तैयार हैं।

लालू प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि उनके रेल मंत्री रहते कोई घोटाला नहीं हुआ। सुशील मोदी से कोई फर्क नहीं पड़ता, सारे कागज दिल्ली से मिलते हैं। वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा कि बीजेपी दोहरे मापदंड अपना रही है। व्यापम और अयोध्या मामले में बीजेपी नेताओं पर आरोप लगे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

अमित शाह पर चार्जशीट दाखिल हुई क्योंकि वह तड़ीपार थे  थी। लालू ने यह भी कहा कि देश के सैनिक मारे जा रहे हैं, पैसे को पानी की तरह बहाया जा रहा है, देश के पीएम विदेश घूम रहे हैं। सारा देश ये सब जानता है। लालू ने कहा कि भाजपा और मोदी को हटा कर रहेंगे। बीजेपी को नस्तोनाबूत कर देंगे।

2 thoughts on “लालू ने कहा- चार्जशीट दाखिल होने पर अमित शाह हुए थे तड़ीपार”

Leave a Reply to nice Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *