हॉलीवुड एक्ट्रेस नेट की ड्रेस पहन पार्टी में पहुंची तो मेहमानों की नजरें शर्म से झुकीं
हॉलीवुड एक्ट्रेस नेट की ड्रेस पहनकर पार्टी में पहुंची तो मेहमानों की नजरें शर्म से झुक गयीं। हाल ही में बिग ब्रदर फेम निकी ग्राहम अपनी बोल्ड ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं। हॉलीवुड एक्टर निकी कयरन शनिवार को हायलर की बर्थडे पार्टी में पहुंची। यह पार्टी लंदन के एक आलीशान रेस्टोरेंट में थी।

वहां उन्होंने जो ड्रेस पहनी हुई थी उसे देख हर कोई दंग रह गया। यहां निकी वैंप लुक में नजर आईं। उन्होंने काले रंग की नेट की ड्रेस पहन रखी थी। साथ ही डार्क मेहरून रंग की लिपस्टिक लगाई हुई थी। निकी के कपड़े जो कि नेट के थे इसलिए उनके अंडर गार्मेंट्स बाहर से साफ-साफ दिखाई दे रहे थे।

निकी जैसे ही पार्टी में पहुंची तो कुछ लोगों ने तो अपनी नजरें झुका लीं और कुछ उन्हें घूरने लगे। उन्होंने ने हाई हील्स और गले में काले रंग का पट्टा भी पहना हुआ था। साथ ही अपने बालों को घुंघराला करवा रखा था। कुछ लोगों को उनका ये लुक अट्रैक्टिव लगा तो कुछ को भद्दा।
निकी और कयरन काफी अच्छे दोस्त हैं। संभव है निकी की ड्रेस देखकर कयरन जरूर सरप्राइज हुए होंगे। दोनों अक्सर पार्टीज करते हुए साथ देखे जाते हैं।