UP Board Result 2017: आखिर क्यों प्रियांशी ने १२वीं में किया टॉप

Priyanshi UP Board 2017 class 12th Topper

Share Now

UP Board Result 2017: आखिर क्यों प्रियांशी ने १२वीं में किया टॉप

U.P. Board Result 2017: आखिर क्यों प्रियांशी ने १२वीं में किया टॉप। फतेहपुर की रहने वाली प्रियांशी तिवारी ने यूपी बोर्ड के १२वीं में टॉप किया है। प्रियांशी को ९६.२ प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। उसका कहना है कि वो ग्रेजुएशन के बाद सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहती है। वो एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है।

प्रियांशी ने अपनी कड़ी मेहनत से पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है लेकिन क्या आप जानते हैं  कि आखिर क्यों प्रियांशी ने सबको पछाड़ते हुए बोर्ड में टॉप किया। आइए जाने इसकी वजह। प्रियांशी के मुताबिक बड़ी सफलता के लिए छोटी-छोटी चीजों पर फोकस करना बहुत जरूरी होता है और ऐसा ही उसने किया। प्रियांशी ने सबसे पहले अपनी कमजोरियों पर काम किया।

जिस-जिस विषय ने उसे पढ़ाई में कमजोर बना रखा था उसने उसी पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया। उसे जिस विषय में स्कूल की परीक्षाओं में कम नंबर मिले थे उसने उसमें ज्यादा ध्यान देना शुरू किया और मेहनत करती चली गई। उसने अपने पढ़ाई के शिड्यूल को दूसरे बच्चों से अलग बनाया ताकि वो कुछ हटकर काम कर सके।

2 thoughts on “UP Board Result 2017: आखिर क्यों प्रियांशी ने १२वीं में किया टॉप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *