Dhanteras 2017: भूलकर भी न खरीदें ये चीजें कंगाल हो सकते हैं

dhanteras 2017

Share Now

इस वर्ष dhanteras 2017, १७ अक्टूबर को धनतेरस का त्यौहार है और उसके बाद दीपावली का त्योहार है। धनतेरस के त्यौहार पर नए-नए सामान की खरीदारी करने की काफी पुरानी परंपरा है। ऐसा माना जाता है भगवान धनवंतरि जब समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए थे तब उनके हाथ में अमृत से भरा हुआ कलश था। इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस दिन खरीदारी करने से धन में १३ गुना तक की बढ़ोत्तरी होती है।

परन्तु धनतेरस के त्यौहार पर कुछ चीजों को खरीदना नहीं चाहिए। देखिये वह कौन सी वस्तुए हैं। धनतेरस के दिन खासतौर पर शीशे का सामान नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि शीशे का संबंध राहु से होता है और राहु को नीच ग्रह माना जाता हैं। कांच का सामान धनतेरस पर खरीदने से इस दिन शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती।

इसलिए भूलकर भी इस दिन कांच के सामान की खरीदारी नहीं चाहिए। धनतेरस पर एल्युमिनियम धातु से बने बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि इसका संबंध भी राहु से होता है, इसलिए इसको शुभ नहीं माना जाता है। इसी कारण एल्युमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ में नहीं किया जाता है। धनतेरस के दिन रसोईघर में काम आने वाली वस्तुएं जैसे नुकीली चीजें, चाकू या लोहे के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए।

सोने के आभूषणों की बजाय हीरे और चांदी के अभूषण खरीदना भी अध‌िक शुभ रहेगा। सोना खरीदना हो तो ब‌िस्कुट खरीदें तो लाभ होगा।

2 thoughts on “Dhanteras 2017: भूलकर भी न खरीदें ये चीजें कंगाल हो सकते हैं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *